
सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेला आयोजित
किशनगंज। एक प्रतिनिधिसदर अस्पताल परिसर में परिवार मेला आयोजितसदर अस्पताल परिसर में परिवार मेला आयोजितसदर अस्पताल परिसर में परिवार मेला आयोजितसदर अस्पत
किशनगंज। एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल परिसर में गुरूवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.राजकुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। मेला में कई तरह के स्टॉल लगे थे, जहां पर लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधन को लेकर जागरूक किया गया। मौके पर परिवार नियोजन के अस्थायी सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही लोगों का काउंसिलिंग किया गया। मेला में गर्भनिरोधक के आस्थाई साधन से दंपति लाभांवित हुए। मेला में काउंसलिंग से परिवार नियोजन के स्थाई साधन अपनाने के लिए 10 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने बताया कि परिवार नियोजन मेला में लोगों के लिए लगाए गए परिवार नियोजन बॉक्स की जानकारी दी गई।

बढ़ रही जनसंख्या का मुख्य कारण महिलाओं व परिवारों में अशिक्षा व परिवार नियोजन की जानकारी की कमी है। इस समस्या का एक मात्र निदान जागरूकता से संभव है। इसलिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विभाग द्वारा पहल की जा रही है। गौरतलब हो कि जिले में परिवार विकास अभियान के तहत 8 नवंबर से 20 सितंबर सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी-सीएचसी में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी किया जा रहा है। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन, एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल सुचित्रा पढ़ीहारी,डॉ. मंजर आलम, डॉ. देवेंद्र कुमार, डीपीएम मुनाजिम, जुले असरफ आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




