
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाले को चुनेंगे
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाले को चुनेंगे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाले को चुनेंगे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाले को चुनेंगे क्षेत्
टेढ़ागाछ। एक संवाददाता विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। क्षेत्र में लगभग सभी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणाओं के बाद चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। बहादुरगंज विधानसभा से कई उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में रोष की लहर हैं तो वहीं जिन उम्मीदवारों को इस बार के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिला है उनके समर्थक पूरे जोश से उनके साथ खड़े हैं। लेकिन किसके सिर विधायक का ताज लगेगा ये फैसला बहादुरगंज विधानसभा की जनता के हाथो में है। पूर्व में जनता से किए गए विकास के अधूरे वादे के साथ साथ कुछ नए वादों के साथ आनेवाले उम्मीदवारों के सामने टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की जनता भी कई प्रस्ताव रखने वालीं है।

क्षेत्र का प्रतिनिधि कैसा हो और जनता की उनसे क्या अपेक्षाएं हैं इन मुद्दो को लेकर शनिवार को हिन्दुस्तान टीम प्रखंड क्षेत्र के सबसे प्रमुख बाजार फुलबरिया पहुंची चाय पर चौपाल कार्यक्रम के जरिए लोगों के मन की बाते खुलकर सामने आई जिसमें लोगों ने क्षेत्र के विकास और रोजगार पर काम करने वाले प्रत्याशी को ही विधायक के रूप में देखने की बात कही क्षेत्र में नदी कटाव सबसे बड़ा मुद्दा है जिसके लिए स्थाई रूप से ठोस कदम उठाने की जरूरत है। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली रतवा एवं कनकई नदी से हर वर्ष क्षेत्र वासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। मिलन तिवारी क्षेत्र के कई प्रमुख बाजारों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। क्षेत्र के बाजारो में ओपन मार्केट ,सड़क , नाला सहित अन्य सुविधाओं के साथ प्रमुख बाजारों का विकास कर रोजगार सृजन करने वाला विधायक होना चाहिए। शहजादा अंसारी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए नए विचारों के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करे साथ ही जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रमुखता से लेते हुए उसके निदान को प्राथमिकता दे। ऐसे विधायक की हमारे क्षेत्र की आवश्यकता है विशाल साह रोजगार की तलाश में कई युवा बाहरी राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। कई युवा अच्छी पढ़ाई करने के बावजूद बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। हमारा विधायक युवाओं के विकास के बारे में बाते करने वाला होना चाहिए प्रभु साह क्षेत्र के शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की काफी आवश्यकता है। बेहतर शिक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र के कई होनहार बच्चों का भविष्य संकट में है और रही बात स्वास्थ्य व्यवस्था की तो आज भी यहां सभी बीमारियो के रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। विकास के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य को ठीक करने वाला विधायक होना चाहिए मो. जावेद हमारे क्षेत्र मे ज्यादातर छोटे किसान हैं जो अपनी आजीविका चलाने हेतु काफी मेहनत से खेतीबाड़ी करते हैं लेकिन फिर भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। किसान के हितों की रक्षा और उनका विकास करने वाला विधायक होना चाहिए मो. मुजम्मील

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




