
धनतोला के छात्रों का तुलसिया विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण
धनतोला के छात्रों का तुलसिया विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण धनतोला के छात्रों का तुलसिया विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण धनतोला के छात्रों का तुलसिया विद्यालय शैक्षण
दिघलबैंक। एक संवाददाता शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्यूनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला के 40 विद्यार्थियों ने गुरूवार को प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक-दूसरे के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यालय प्रबंधन से परिचित कराना था। दौरे के दौरान छात्रों ने प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद उच्च विद्यालय तुलसिया के शिक्षक महानंद झा ने बताया कि इस दौरान आये हुए अतिथि छात्रों को आधुनिक शिक्षण विधियों, अनुशासन व्यवस्था तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
साथ ही दोनों विद्यालयों के छात्रों के बीच आपसी संवाद एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी प्रदान किया गया,जिससे उनमें आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ी। आगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों ने छात्रों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। मौके पर मौजूद धनतोला के प्रधानाध्यापक सूजीत पाठक ने कहा कि ट्यूनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को नई सोच, बेहतर सीखने की दिशा एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलता है, जो उनकी शैक्षणिक उन्नति में सहायक सिद्ध होता है। भ्रमण में शामिल छात्रों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक बताते हुए खुशी जाहिर की।बच्चों के साथ शिक्षक सोमनाथ झा,विजय कुमार चौधरी, दीपक राय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




