Kishanganj News: दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
Kishanganj News: दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण दुर्गा सप्तशती के पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी रुप का पूजा अर्चना विधि विधान से किया गया। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में सुबह-शाम श्रद्धालु पहुंचकर पुजा अर्चना जारी रखे हुए है जानकारी के अनुसार स्थानीय पूजा कमिटी द्वारा पूजा पंडालों एवं मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरेकेटिंग से जुड़े कार्य को अंतिम रूप देकर प्रवेश और निकासी मार्ग की व्यवस्था कर रहे हैं। मंदिर और पूजा पंडालों में सुबह-शाम पुजा अर्चना और आरती में श्रद्धालु दूसरे दिन से शामिल होकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं।
विगत छह माह पहले चैती दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा की स्थायी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने के उपरांत दुर्गा पूजा पर चैती दुर्गा मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटकर पूजा अर्चना में शामिल हो रहे हैं।


