ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार किशनगंजडीएम ने शांतिपूर्ण पर्व संपन्न होने पर दी बधाई

डीएम ने शांतिपूर्ण पर्व संपन्न होने पर दी बधाई

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ रामनवमी...

डीएम ने शांतिपूर्ण पर्व संपन्न होने पर दी बधाई
हिन्दुस्तान टीम,किशनगंजFri, 31 Mar 2023 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ रामनवमी का पर्व शांतपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु धन्यवाद दिया है। उन्होंने जिलेवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि जिले में रामनवमी पर्व गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए आपसी भाईचारा के साथ मनाया गया। शोभायात्रा के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल गश्ती करते रहे। पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट लगातार गश्ती करते रहे। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया। एसडीएम और एसडीपीओ लगातार विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें