Kishanganj News: दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Kishanganj News: दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Kishanganj News: किशनगंज। मंगलवार को किशनगंज प्रखंड अंतर्गत दौला पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन किया। राज्यादेश के आलोक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में जिला पदाधिकारी ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आमजनों द्वारा कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में से 34 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष 25 लंबित आवेदन निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए । जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। इस सहयोग शिविर में आमजनों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई की गई । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, संबंधित विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, महिला, पुरुष स्थानीय आवेदनकर्ता आदि उपस्थित थें ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं