Kishanganj News: 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड

Kishanganj News: 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड

Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। दिव्यांगजनों के लंबित यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में प्रखंड स्तरीय विशेष चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का चिकित्सा मूल्यांकन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं।

विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टीएन रजक ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लंबित यूडीआईडी आवेदनों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के 68 लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया। जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 38 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया गया। उन्होंने बताया कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शिविर के माध्यम से लंबित आवेदनों के निष्पादन से दिव्यांगजनों को काफी सुविधा मिली। शिविर के सफल संचालन में बीडीओ आशीष कुमार, मेडिकल बोर्ड के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णानंद तीर्थकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश राज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कुमारी, जिला यूडीआईडी समन्वयक अविनाश राय, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

FAQs

✦ठाकुरगंज में दिव्यांगजन के लिए किस प्रकार का शिविर आयोजित किया गया?−
ठाकुरगंज में दिव्यांगजनों के लंबित यूडीआईडी आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: 68 लंबित आवेदनों में 38 दिव्यांगजनों को मिला यूडीआईडी कार्ड