गणेश महोत्सव के चौथे दिन पूजा के लिए जुटे भक्त
गणपति पूजा को लेकर उत्साह का माहौलगणेश महोत्सव के चौथे दिन के लिए जुटे भक्तगणेश महोत्सव के चौथे दिन के लिए जुटे भक्तगणेश महोत्सव के चौथे दिन के लिए जु

किशनगंज, एक संवाददाता। गणपति पूजा ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ रही है उसी प्रकार भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। आस पास के इलाके से भी लोग पहुंच रहे हैं। जबकि शाम के बाद भक्तों का तांता लग रहा है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही पूजा पंडाल भक्तों के भीड़ से भर जाता है। गणपति पूजा में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे माहौल भक्तिमय हो उठता है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में माथा टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
पूजा अर्चना करने के बाद लोग पंडाल के बाहर सब परिवार सेल्फी लेकर दिख रहे हैं। गणपति पूजा के पांचवे दिन बुधवार क़ो भगवान गणेश की पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में हुई। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई। शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। पंडित दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जा रही है। वहीं शाम में पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए शहर के अलग-अलग इलाके से लोग पहुंच रहे हैं। बारी बारी से भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन की। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। इस अवसर पर मेला का भी लुफ्त लोग जमकर उठा रहे हैं। इसके आलावा डे मार्केट स्थित मातृ मंदिर एवं नेपालगढ कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भी गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




