Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsDevotees Celebrate Ganapati Puja Festival with Enthusiasm in Kishanganj
गणेश महोत्सव के सातवें दिन दर्शन व पूजन के लिए उमड़े भक्त

गणेश महोत्सव के सातवें दिन दर्शन व पूजन के लिए उमड़े भक्त

संक्षेप:

किशनगंज, एक संवाददाता।गणेश महोत्सव के सातवें दिन व पूजन के लिएगणेश महोत्सव के सातवें दिन व पूजन के लिएगणेश महोत्सव के सातवें दिन व पूजन के लिएगणेश महो

Wed, 3 Sep 2025 04:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज, एक संवाददाता। गणपति पूजा महोत्सव में भक्त झूम रहे हैं। शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंगलवार को धर्मगंज रेलवे गुमटी के समीप गणेश मंदिर में मंगलवार को पूजन व दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। पूजा ज्यों ज्यों आगे की ओर बढ़ रही है उसी प्रकार भक्तों की भीड़ भी बढ़ रही है। आसपास के इलाके से भी लोग पहुंच रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही पूजा पंडाल भक्तों के भीड़ से भर जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गणपति पूजा में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे माहौल भक्तिमय हो उठता है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में मत्था टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेश से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गणपति पूजा में बनाए गए भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई। शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंडित दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जा रही है। वहीं शाम में पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए शहर के अलग-अलग इलाके से लोग पहुंच रहे हैं। बारी बारी से भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन की। पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गणपति पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणपति पूजा महोत्सव 10 दिन तक चलेगा। इस अवसर पर मेला का भी लोग जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।