Dense Fog in Kishanganj Causes Life Disruption and Increased Demand for Winter Clothing घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsDense Fog in Kishanganj Causes Life Disruption and Increased Demand for Winter Clothing

घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

सोमवार की सुबह किशनगंज में घने कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई और ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली, लेकिन राहत नहीं मिली। गर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 30 Dec 2024 11:31 PM
share Share
Follow Us on
घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोमवार की सुबह शहर कोहरे की आगोश में रहा। जिससे जन जीवन बेहाल रहा। वहीं दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह 7 बजे तक कोहरे का प्रभाव रहा। जिस कारण सुबह 12 बजे के बाद ही हल्की धूप खिली। लेकिन धूप में तपिश नहीं थी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर ज्यादा रहा। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही। जिस कारण पैदल चलनेवाले लोगों को भी नजदीक से भी कुछ नहीं दिख रहा था। गली मुहल्लों समेत मुख्य सड़कों पर भी कोहरा का असर देखा गया। सबसे खराब हाल तो एन एच 27 व रेलवे पटरियों का रहा। कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। सुबह में भी वाहनों को लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। शाम ढ़लते ही सर्द पछुआ हवा चलने से और भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम 20 डिग्री रहा। हल्की धूप खिलने के बाद भी सर्द हवा चलती रही। जिससे लोग गर्म कपड़े में लिपटे रहे। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट से रातों के साथ दिन भी ठंडे हो गए हैं।

गर्म कपड़े व इलेक्ट्रिक आइटम की बढ़ी डिमांड

बढ़ते ठंड से गर्म कपड़े के बाजार में रौनक आ गयी है। जहां दुकानों में शॉल, स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट, फुलोवर, ट्रैक सूट, थर्मल इनर वियर की बिक्री बढ़ गयी है। वहीं इलेक्ट्रिक दुकानों में रुम हीटर, गीजर, वार्मर की डिमांड बढ़ गयी है। कई दुकानों में ब्रांडेड व नन ब्रांडेड इन आईटमों की भरमार लग गयी है। ग्राहक अपने हिसाब से इन सामानों की खरीदारी में लगे हैं। ठंड से बचाव के लिए बाजारों में बच्चों एवं बुजुर्गों के ऊनी कपड़ो के अलावा शॉल, स्वेटर आदि पारंपरिक गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।