Kishanganj News: नगर के वार्ड संख्या 3 में सुविधाओं का घोर अभाव।
Kishanganj News: किशनगंज नगर के वार्ड संख्या 3 में सुविधाओं का घोर अभाव।नगर के वार्ड संख्या 3 में सुविधाओं का घोर अभाव।नगर के वार्ड संख्या 3 में सुविधाओं का घोर अभाव।न

Kishanganj News: ठाकुरगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में सुविधाओं का घोर अभाव है। आज भी वार्ड पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में ही बना है। एनएच 327 से गांव को जोड़ने वाली इस सड़क में पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के विधायक काल में जो हार्ड क्रस्ट का कार्य कराया गया था। आज भी वही स्थिति है। वर्षो बीत जाने के बाद भी सड़क पर आज तक काली करन नहीं हो पाना आश्चर्य का विषय है। इस सड़क की स्थिति पूरी तरह जर्जर है। इस पूरे वार्ड की आवादी लगभग 8000 की है। जो आदिवासी समाज के साथ गंगई समाज के लोग रहते है।
सामाजिक उत्थान
ऐसे तो आदिवासी समाज और गंगई समाज के उत्थान की खूब बात करते हैं। पर नगर में के वार्ड संख्या तीन में आदिवासी और गंगई समाज के लोग सबसे ज्यादा होने के वावजुद भी नही लगता कि इस समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा कोई बिशेष कार्य कराया गया है। नगर में कुल 12 वार्ड में वार्ड संख्या तीन पूरी तरह आज भी पूरी तरह गावँ जैसा ही लगता है। लगता है नगर से नहीं जुड़ पाया है सड़क की स्थिति इस वार्ड में न तो स्वच्छ पेय जल की कोई ब्यवस्था नहीं है। न ही बिजली की कोई दुरुस्त ब्यवस्था कराई गई हैं,वार्ड में शिक्षा के नाम पर एक उत्क्रमित मध्य बिद्यालय हैं।
योजनाओं का हाल
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल से संपर्क करने पर बताया कि वार्ड नंबर 3 में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना भी यहां पूरी तरह फ्लॉप है। वही वार्ड नंबर 3 के ही उत्तर टोला चेंगमारी से दक्षिण टोला चेंगमारी को जोड़ने के लिए सड़क का भी निर्माण कराया गया है। इसी वार्ड में स्थित चर्च रोड जो कि काफी संकीर्ण थी उसके चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों किनारे ईट सोलिंग भी करवाई जा रही है और इस वार्ड में गंदी मलिन बस्ती योजना के तहत भी दर्जनों लाभुकों को इस योजना का लाभ देकर उनको लाभ पहुंचाया गया है। साथ ही साथ विधायक मद से बने सड़क के काली करन के लिए भी बात की जा रही है और इससे प्रस्ताव में लेकर शक्ति कालीकरण भी करवाई जाएगी。


