क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस में स्कूल टॉपर
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शिवम रॉय साइंस में स्कूल टॉपर बने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शिवम रॉय साइंस में स्कूल टॉपर बने क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शिवम

किशनगंज। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 के परिणाम में किशनगंज शहर के सर सैयद नगर स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी सराहनीय रहा है जिससे विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञान संकाय में शिवम रॉय ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अम्बर दास ने 92.80 प्रतिशत, देव दीप ने 91.60 प्रतिशत तथा मो. अशरफ हुसैन ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को पुन: प्रमाणित किया है। वहीं कला संकाय में नकीब आलम ने 89.20 प्रतिशत एवं अनीशा हक ने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विशेष उपलब्धियाँ
विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने चित्रकला विषय में शत-प्रतिशत (100/100) अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के निदेशक गुलाम शाहिद, प्राचार्य एन. के. डे, प्रबंधक डॉ. मो. शमीम अख्तर एवं वाजेदा तबस्सुम ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


