Kishanganj News: नेपालगढ़ कॉलोनी में उत्पाद विभाग की छापेमारी
Kishanganj News: किशनगंजनेपालगढ़ कॉलोनी में उत्पाद विभाग की छापेमारीनेपालगढ़ कॉलोनी में उत्पाद विभाग की छापेमारीनेपालगढ़ कॉलोनी में उत्पाद विभाग की छापेमारी

Kishanganj News: किशनगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात्रि को कार्रवाई की है। शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित सुब्रतो बसाक के घर और उसके आसपास के परिसर में छापेमारी कर उत्पाद टीम ने 101.75 लीटर अवैध विदेशी शराब और बियर बरामद की है। इस मामले में आरोपी सुब्रतो बसाक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुब्रतो बसाक पर अवैध तरीके से शराब की खरीद- बिक्री में संलिप्त रहने और शहर के विभिन्न इलाकों में शराब बेचे जाने का आरोप लगा है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर मोहम्मद हैदर अली के अलावा सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अमलेश तिवारी, कांस्टेबल अविनाश कुमार, रंजन कुमार, पिंकी कुमारी, कृष्णा और विभाग के अन्य सशस्त्र जवान शामिल थे।
अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप
उत्पाद अधीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी में शराब जमा किए जाने की सूचना पर छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई है। पकड़ा गया आरोपी शराब की बिक्री करता था। मामले में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। टीम पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
उत्पाद विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच
आगे की कानूनी कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


