Kishanganj News: बूंदाबांदी में भी घंटों गुल रहती है बिजली, दिघलबैंक में उपभोक्ता परेशान
Kishanganj News: बूंदाबांदी में भी घंटों गुल रहती है बिजली, दिघलबैंक में उपभोक्ता परेशानबूंदाबांदी में भी घंटों गुल रहती है बिजली, दिघलबैंक में उपभोक्ता परेशानबूंदाबां

Kishanganj News: दिघलबैंक। मामूली बारिश और बूंदाबांदी के बीच शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड में घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
बीजली की आंख-मिचौली
शाम से लेकर देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रहती है। कभी 33 केवी तो कभी 11 केवी बंद होने से लोग परेशान रहते हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से घरों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पंखे और कूलर बंद रहने से लोग गर्मी में बेहाल रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है।
ग्रामीणों की नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान दिघलबैंक में बिजली आपूर्ति बाधित होना अब आम बात हो गई है। खासकर शाम होते ही बार-बार बिजली कटने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं के अनुसार, बिजली कटने पर कभी ग्रिड तो कभी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में खराबी की बात कही जाती है। उनका कहना है कि बिजली बहाल होने के बाद लोड शेडिंग के कारण फिर आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी रहती है।
स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में नियमित बिजली आपूर्ति जरूरी है। घंटों बिजली गुल रहने से आम लोगों के साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।


