Kishanganj News: कटिहार: सहयोग शिविर में जल निकासी एवं अतिक्रमण का छाया रहा मुद्दा
Kishanganj News: सदर प्रखंड के सिरनिया पश्चिम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने सड़क पर जल जमाव, अतिक्रमण और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांग लोगों को इलेक्ट्रॉनिक साइकिल वितरित की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

Kishanganj News: मनसाही, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के सिरनिया पश्चिम पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे जहां पंचायत के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
समस्याओं की प्रस्तुति
लोगों ने गांव की जिन मुख्य समस्याओं को शिविर में रखा उनमें गांव की हर सड़क पर जल जमाव एवं जल निकासी की समस्या मुख्य रही वहीं हफलागंज शिव मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आधार सुधार, भूमि विवाद, बिजली, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के बदहाल व्यवस्था की समस्याओं को लेकर भी लोगों ने आवेदन दिए और पदाधिकारियों से जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की गई।
पूर्व उपमुख्यमंत्री का योगदान
शिविर के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दिव्यांग लोगों को इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिया साइकिल का वितरण किया और लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनके समाधान की बात कही। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया मुकेश पासवान सरपंच नित्यानंद पासवान पंचायत समिति सदस्य गुलाम मुस्तफा, पैक्स अध्यक्ष सुनील साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार अंचलाधिकारी सोनू भगत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार, भाजपा के अजय कुमार दास, जदयू के निरंजन पोद्दार, राजकुमार शर्मा राजेश वर्णवाल मो इसराइल,श्वेत कुमार आदि लोग भी उपस्थित थे।


