Kishanganj News: पॉवरग्रिड, बारामसिया द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

Kishanganj News: किशनगंज में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत पॉवरग्रिड द्वारा 01 अक्टूबर, 2026 को राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने इस अभियान की सराहना की, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

Kishanganj News: पॉवरग्रिड, बारामसिया द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

Kishanganj News: किशनगंज। स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर, 2026 को पॉवरग्रिड, बारामसिया, किशनगंज के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोचाधामन के प्रांगण में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान की प्रशंसा

मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सजल प्रसाद ने स्वच्छता अभियान की सराहना की। इस अभियान का नेतृत्व पॉवरग्रिड के मुख्य प्रबंधक जय प्रकाश शर्मा ने किया। उनके साथ अलिक अहमद, त्रिभुवन कुमार, अजीत कुमार, विवेक कुमार यादव, राहुल कुमार मंडल, सुमन कुमार तथा चुन्नू कुमार ने सक्रिय रूप से श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस कार्य में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

स्वच्छता का संकल्प

अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने एवं स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताया गया। यह अभियान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, जन-भागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ。

अधिकतम प्रश्न

✦स्वच्छता अभियान कब चलाया गया?−
स्वच्छता अभियान 01 अक्टूबर, 2026 को चलाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: पॉवरग्रिड, बारामसिया द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन