Christmas Celebrations in Kishanganj Festivities Prayers and Santa Claus Excitement क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsChristmas Celebrations in Kishanganj Festivities Prayers and Santa Claus Excitement

क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग

किशनगंज में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विभिन्न गिरजाघरों में सजावट और प्रार्थना का कार्य चल रहा है। बच्चे सांता क्लॉज के स्वागत में जुटे हैं और क्रिसमस ट्री सजाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 24 Dec 2024 01:16 AM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस की तैयारी में जुटे लोग

किशनगंज, संवाददाता। ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर जिले के विभिन्न गिरजाघरों में सजावट का कार्य चल रहा है। किशनगंज शहर में रुईधासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च, बैथल मिशन स्कूल, इमानवेल मिशन, फ्रिविल बेपिस्ट चर्च, लाइन-मिलन पल्ली रोड स्थित चर्च सहित किशगनंज शहर के सभी चर्चों में बुधवार को प्रार्थना की जाएगी। जिसमें प्रभु यशु से राज्य, देश व दुनिया मे शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बच्चे सांता क्लॉज के स्वागत में लगे हुए हैं। बच्चे क्रिसमस को लेकर नए कपड़े और केक की खरीदारी में जुट गए हैं। महिलाएं और किशोरियां क्रिसमस ट्री सजाने के सामान को जुटाने में जुटी है। सांता क्लॉज के ड्रेस, पेस्टीज के साथ-साथ रंग बिरंगी क्रिसमस ट्री बाजार में बिकने लगी है। केक शॉप पर ऑर्डर देना भी शुरू है। दुकानों में क्रिसमस ड्रेस भी मिल रहा है। खासकर क्रिसमस टोपी को लेकर बच्चों में उत्साह है। अभी से ही क्रिसमस ट्री में आकर्षक और रंग-बिरंगी झालर बल्ब भी लगाए जा रहे हैं। बच्चे इतने उत्साहित है की वे दो दिन पूर्व से ही सेंटाक्लॉज के आने का इंतजार कर रहे है। बच्चों को वर्ष में एक बार सेंटाक्लॉज से गिफ्ट मिलने का इंतजार रहता है। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। सबसे ज्यादा भीड़ किशनगंज शहर के रुईधासा के समीप चर्च में जुटती है। यहां ईसाई धर्मावलंबियों के अलावे दूसरे समुदाय के लोग भी आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।