रुकवाया गया बाल विवाह

Mar 01, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज। संवाददाता जन निर्माण केंद्र की पहल पर शुक्रवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में

रुकवाया गया बाल विवाह

किशनगंज। संवाददाता जन निर्माण केंद्र की पहल पर शुक्रवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक बाल विवाह रुकवाया गया। संस्था को एक 16 वर्षीय किशोरी व 18 वर्षीय किशोर के विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी।जिला समन्वयक मोहम्मद मुजाहिद आलम ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम अनिकेत कुमार के निर्देश पर ठाकुरगंज बीडीओ सह सहायक बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अहमद अब्दाली पुलिस प्रशासन के सहयोग से विवाह स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया। मौके पर परिजनों से संवाद कर उन्हें बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की कानूनी धाराओं और बाल विवाह से जुड़ी मानसिक, शारीरिक और सामाजिक हानियों के बारे में समझाया गया।

परिवार ने बातों को गंभीरता से लेते हुए बालिका के विवाह को स्थगित करने का निर्णय लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।