होली में घर लौटने लगे लोग, टे्रन में सीट फुल
होली में घर लौटने लगे लोग, टे्रन में सीट फुल होली में घर लौटने लगे लोग, टे्रन में सीट फुल होली में घर लौटने लगे लोग, टे्रन में सीट फुल

किशनगंज। संवाददाता ली पर्व मनाने लोग अपने घर लौटने लगे हैं। घर लौटने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिन्होंने समय से टे्रन में कंफर्म टिकट करवा लिया था वे तो सुविधा से लौट रहे हैं। जिनका टिकट कंफर्म नहीं हो सका, वे जेनरल बोगी से घर लौट रहे हैं। दूसरे किसी माध्यम से बस फ्लाइट से लौट रहे हैं। लेकिन लोगों की पहली पसंद टे्रन से यात्रा है। लेकिन टे्रन में कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं होने से परदेश से लौट रहे लोगों में दुविधा है कैसे घर पहुंचे। वहीं कई लोग गुरुवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर मिले जिनके पूरे परिवार का टिकट कंफर्म नहीं था तो उन्हें आने में परेशानी हुई।
यहां के बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में नौकरी करते है। ये लोग भी होली के त्योहार में घर आना चाह रहे है। इनमें कुछ लोगों ने आने और वापसी का भी टिकट बना लिया है।कुछ लोगों ने आने का टिकट तो बनवा लिया है,लेकिन वापसी का टिकट नहीं बनवाया है।कई लोग ऐसे भी भी है जिन्होंने दो माह पहले ही ट्रेन में टिकट आरक्षित करवाया था।कुछ ऐसे भी लोग थे जो निजी कम्पनियों में कार्यरत है,जिन्हें बाद में छुट्टी मिली। इस कारण वे पहले से टिकट आरक्षित नहीं करवाए थे। कुछ के टिकट भी कन्फर्म नहीं हुए।वर्तमान में कुछ ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध नहीं है तो कुछ ट्रेनों में वेटिंग है।वो भी कन्फर्म होगा या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से गुरुवार को किशनगंज वापस लौट रोहित साह और हरेंद्र कुमार ने बताया कि दो माह पहले ही टिकट आरक्षित करवाया था,इसलिए घर वापस आ सका। लेकिन हमारे कुछ साथी जो दूसरी कंपनी में कार्य करते है,उन्हें पहले छुट्टी नहीं मिली थी,इस कारण पहले टिकट आरक्षित नहीं करवाया था। लेकिन अब उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। इस बात को लेकर भी कुछ लोग असमंजस की स्थिति में की घर आए या नहीं। यहां के रहने वाले अजय महतो ने बताया कि दिल्ली से आया हूं। ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं हुआ,तो किसी तरह जद्दोजहद करके आया हूं। किशनगंज शहर के रूईधासा के रहने वाले साकेत सिन्हा ने कहा कि बेटी चेन्नई में मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करती है। बेटी को भी तीन चार दिन पहले छुट्टी देने की बात तय हुई है। लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।बेटी कह रही है।ऑफिस में छुट्टी के लिए अपलाई किया था।अभी छुट्टी मिली है।ऐसे कई लोग है जो घर आने को लेकर असमंजस में है। ऐसा नहीं है की लोग आना नहीं चाहते है। बताया जाता है की उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं, जिनमें किशनगंज-लालकुआं रूट की ट्रेन संख्या 05741 शामिल है। साथ ही डिब्रूगढ़ - जयनगर - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 फरवरी से 24 मार्च तक चलेगी, ट्रेन संख्या 05740 (न्यू जलपाईगुड़ी से मुजफ्फरपुर)21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी। फोटो 26 फरवरी केगंज 4 : गुरुवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर टे्रन से उतरे लोग किशनगंज पुत्री के लापता होने के दर्ज करवाई प्राथमिकी किशनगंज संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के लापता होने को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई है दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की 15 फरवरी को घर से शौच के लिए निमली थी। देर शाम होने पर भी नाबालिग लड़की घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद घर के लोगों को चिंता सताने लगी और नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि कोचाधामन थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति चोरी छिपे नाबालिग लड़की से मोबाइल से बात करता था। यह जानकारी मिलने पर नाबालिग लड़की के परिजन आरोपी व्यक्ति के घर गए तो आरोपी युवक के परिजनों ने नाबालिग लड़की के परिजनों से दुर्व्यवहार किया।आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। नाबालिग लड़की के परिजन ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



