
हरगौरी मंदिर में पूजा कर मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
ठाकुरगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री हरगौरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व मनाया। इस पर्व का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सहनशीलता और पुनरुत्थान को रेखांकित करना है।
ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ठाकुरगंज के प्रसिद्ध श्री हरगौरी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सोमनाथ मंदिर स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भोले शंकर के उद्घोष के साथ पूजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह तथा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा ने बताया कि 1026 ईस्वी में विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2026 में इस बर्बर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर की सहनशीलता, पुनरुत्थान एवं निरंतरता को रेखांकित करने के लिए भाजपा ने इस वर्ष को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में घोषित किया है।
देशभर के सभी शिव मंदिरों में भाजपा नेताओं द्वारा इस पर्व पर पूजन का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुरगंज के श्री हरगौरी मंदिर में भी इसी कड़ी में कार्यक्रम हुआ। मौके पर ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, भाजपा नेता राजेश करनानी, अनिल महराज, विजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, जदयू युवा प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सन्नी झा, भाजपा नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, जयंत लाहिर, राहुल पासवान, सोमनाथ गांगुली, स्वरूप गांगुली, पंकज जाजोदिया, दीपक सहनी, अभय महतो, रवि मंडल, बिट्टू मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




