Kishanganj News: टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Kishanganj News: टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखा गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और तरक्की की मनोकामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी सुरक्षा व हर मोड़ पर साथ देने का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भारी चहल-पहल देखी गई।

प्रखंड के फुलबरिया, फतेहपुर और टेढ़ागाछ सहित विभिन्न स्थानीय बाजारों की दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयां नजर आईं। लोगों ने त्योहार को खास बनाने के लिए जमकर मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: टेढ़ागाछ में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी