कजलामनी में बंद घर में नगदी सहित जेवरात की चोरी

Oct 24, 2025 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

श्रद्धापूर्वक की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कजलामनी में बंद घर में नगदी सहित जेवरात की चोरी

किशनगंज। किशनगंज शहर के कजलामनी में बंद घर में नगदी सहित जेवरात की चोरी की घटना घटी। गृह स्वामी अजित झा पूजा में पैतृक घर गए थे। जब गुरुवार को वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ देखा। उन्हें पड़ोस के लोगों ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। पहले घर में काम करने वाली महिला के सुबह वहां पहुंचने पर महिला की नजर घर के दरवाजे में टूटे हुए ताले पर पड़ी। जब गृह स्वामी घर वापस लौटे तो घर की स्थिति देख उनके होश उड़ गए। गृह स्वामी ने देखा कि घर में आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और घर के फर्श में समान बिखरा पड़ा था।

आलमारी से करीब 3 लाख 70 हजार नगदी, सात भरी सोना,15 से 20 चांदी का सिक्का,चांदी की सीकरी आदि की चोरी कर ली गई। सूचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इधर घटना के बाद गृह स्वामी परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग किशनगंज पुलिस से की है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि अपने घर को खाली न छोड़े। अगर कही बाहर जाते है तो पुलिस को सूचना दे। ताकि पुलिस की गश्ती उस एरिया में बढ़ाई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।