Kishanganj News: रक्षाबंधन पर बीएसएफ जवानों को बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

Kishanganj News: रक्षाबंधन पर बीएसएफ जवानों को बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी रक्षाबंधन पर बीएसएफ जवानों को बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी

Kishanganj News: रक्षाबंधन पर बीएसएफ जवानों को बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी

Kishanganj News: किशनगंज। वरीय संवाददाता रक्षाबंधन के पावन पर्व के एक दिन पूर्व, गुरुवार को, किशनगंज शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनगंज की छात्राओं द्वारा बीएसएफ कैम्प, 132 बटालियन में जाकर सीमा सुरक्षा बल के वीर जवानों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट गौरी शंकर अग्रवाल और विद्यालय के डायरेक्टर ललित कुमार मित्तल और विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता जैन ने छात्राओं को प्रेरणादायक एवं मोटिवेशनल संबोधन देते हुए रक्षाबंधन के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करता है। देश की सीमाओं की सुरक्षा में इरा के जवानों के योगदान को सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका विनीता जैन एवं संचाली दास

तथा शिक्षक अरुण गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय की 66 छात्राएं बीएसएफ कैम्प पहुँचीं। वहां छात्राओं ने बीएसएफ के जवानों को राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा के लिए जिस निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

छात्राओं की भावनाएं

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। बीएसएफ के जवानों ने भी छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण, प्रेरणादायक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

राष्ट्र की सेवा

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को यह संदेश देने में सफल रहा कि राष्ट्र की सेवा केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को बढ़ावा देकर भी की जा सकती है। रक्षाबंधन का यह आयोजन छात्राओं के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा।

सामान्य प्रश्न

✦किस विद्यालय की छात्राओं ने बीएसएफ कैम्प में जाकर जवानों को राखी बांधी?−
बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनगंज की छात्राओं ने बीएसएफ कैम्प में जाकर जवानों को राखी बांधी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: रक्षाबंधन पर बीएसएफ जवानों को बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी