विश्व पर्यावरण दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया
बहादुरगंज। निज संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फलदार और

बहादुरगंज। निज संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फलदार और छायेदार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण को संतुलित पर्यावरण के लिए खासा उपयोगी बताया। जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशलय सिन्हा एवं टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष देवमोहन सिंह की अगुवाई में एक पेड़ मां के नाम मुहिम में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पांच सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य पुरा करनें से जुड़ी मुहिम की शुरुआत किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण को जीवन और पर्यावरण के लिए उपयोगी बताया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील किया विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम से जुड़े वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशलय सिन्हा टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष देवमोहन सिंह भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े संजय सिंह,विमल कुमार, विकास कुमार, अरुण दास सहित अन्य शामिल होकर पांच सौ पेड़ लगाने के लक्ष्य को पुरा करनें का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


