BJP Celebrates 117th Episode of PM Modi s Mann Ki Baat in Thakurganj नगर भाजपा ने सुनी मन की बात, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBJP Celebrates 117th Episode of PM Modi s Mann Ki Baat in Thakurganj

नगर भाजपा ने सुनी मन की बात

ठाकुरगंज में भाजपा ने गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 117वां संस्करण सुना। पीएम मोदी ने नए साल और 26 जनवरी 2025 का जिक्र किया। कार्यक्रम नगर के सभी बूथों पर सुना...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 30 Dec 2024 01:35 AM
share Share
Follow Us on
नगर भाजपा ने सुनी मन की बात

ठाकुरगंज। भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल ने गांधी मैदान ठाकुरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 117 वा संस्करण सुना। जो वर्ष 2024 का अंतिम कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता अतुल सिंह ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि नया साल आने में अब चंद दिन बचे हैं। साथ ही उन्होंने 26 जनवरी 2025 का जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी ने प्रयागराज कुंभ का जिक्र भी किया। कार्यक्रम नगर के सभी बूथ पर सुना गया। मौके पर भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, जिला महामंत्री बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा, भाजपा नेता अरुण सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा , गौरव गुप्ता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धनंजय सिंह, भाजपा नेता विप्लाव कर्मकार, नगर निकाय जिला संयोजक मयंक शॉडिल्य,महामंत्री सनी झा, चंद्रकांत गौतम, वासु सिंह, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष खोका सरकार,आलोक कुमार, अमरजीत चौधरी, पुष्पेंश सिंह, रामपुकार साह, अनिल साह आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।