बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन-हीरे का लॉकेट छीना, फरार

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

ठाकुरगंज में लगेगा डालमिया सीमेंट का मेगा प्लांट, 573 करोड़ निवेश से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार ठाकुरगंज में लगेगा डालमिया सीमेंट का मेगा प्लांट, 573 क

बदमाशों ने वृद्धा के गले से चेन-हीरे का लॉकेट छीना, फरार

किशनगंज। किशनगंज शहर के लाइन वेटनरी हॉस्पिटल के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चैन छीन लिया। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया। वृद्ध महिला शेफाली घोष अपने घर के पास खड़ी थी।

घटना का विवरण

मामले में वृद्ध महिला की पुत्री ने किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला अपने लाइन स्थित घर के पास खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक अचानक वहां पहुंच गया। बाइक पर बैठा युवक वृद्ध महिला के गले से चेन झप्पट कर फरार हो गया। चेन के साथ डायमंड का लॉकेट भी छीन लिया गया। पीड़ित महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों बदमाश लाइन झूलन मंदिर होते हुए आगे की ओर फरार हो गया। घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। तभी आसपास के लोग वहां जमा हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी लोगों को दी। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को चेक पोस्ट पर भी लगाया गया। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला था। वृद्ध महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश दो की संख्या में थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि चेन छीनने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी छापेमारी में जुट गई है। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कब और कहाँ यह घटना हुई?
यह घटना किशनगंज शहर के लाइन वेटनरी हॉस्पिटल के पास बुधवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।