कलाकार पेंशन का लाभ दिलाने के लिए विचार-विमर्श

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का जोर मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का जोर

कलाकार पेंशन का लाभ दिलाने के लिए विचार-विमर्श

किशनगंज। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के विभागीय निर्देशों के आलोक में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बुधवार को समाहरणालय, में जिला पदाधिकारी, किशनगंज विशाल राज की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा पात्र कलाकारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में जिले से कुल 08 कलाकारों के आवेदन समिति की अनुशंसा उपरांत विभाग को प्रेषित किए गए थे, जिनमें से 03 कलाकारों को वर्तमान में इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।

आयोजित बैठक में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय, किशनगंज में प्राप्त कुल 41 आवेदनों पर विचार किया गया। समिति द्वारा गहन समीक्षा उपरांत 03 आवेदनों की अनुशंसा करते हुए विभाग को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। शेष 38 आवेदनों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण कर समिति के अनुमोदन उपरांत विभाग को अग्रसारित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के वरिष्ठ एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद कलाकारों को सम्मान एवं आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन किशनगंज इस योजना के पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन हेतु प्रतिबद्ध है, ताकि अधिकाधिक पात्र कलाकारों को इसका लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सके।बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रहलाद कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।