पुलिस सप्ताह : एसपी कार्यालय में झंडोत्तोलन

Feb 23, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज में बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया और पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच, पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देना और समाज में स्वच्छता की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस सप्ताह : एसपी कार्यालय में झंडोत्तोलन

किशनगंज। बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में किशनगंज पुलिस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार को एसपी संतोष कुमार ने एसपी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।इसके बाद सभी थाना में झंडोत्तोलन किया गया।पुलिस सप्ताह 27 फरवरी तक चलेगा।जिसमें अलग अलग तिथियों में पेंटिंग प्रतियोगिता,क्रिकेट मैच, एक शाम पुलिस के नाम , पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना है।एसपी

श्री कुमार ने कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस वीक के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।