महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Feb 28, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

पौआखाली। एक संवाददाता शुक्रवार को सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाद-विवाद, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा और नशा से होने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पेंटिंग एवं निबंध के माध्यम से भी समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुखानी थाना प्रभारी मन्नू कुमारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को सही दिशा मिलती है। उन्होंने लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कानून के प्रति जागरूक करना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना रहा। वही इस आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है और लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।