बिहार पुलिस सप्ताह का समापन

Mar 03, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

पौआखाली। एक संवाददाता किशनगंज जिले में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का समापन समारोह

बिहार पुलिस सप्ताह का समापन

पौआखाली। एक संवाददाता किशनगंज जिले में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का समापन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण और प्रभावी अनुसंधान कार्य के लिए जिले के चयनित पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं सुखानी थानाध्यक्ष मनु कुमारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शांति समिति की बैठकों के सफल आयोजन तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में इनकी भूमिका सराहनीय रही है।

संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और सटीक अनुसंधान के कारण कई मामलों का सफल खुलासा भी हुआ है। समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में थाना स्तर पर की जा रही सक्रिय पुलिसिंग अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की अपील की। सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों थानाध्यक्षों ने इसे अपनी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया और भविष्य में भी जनता की सुरक्षा व सेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।