मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

किशनगंज। एक संवाददाता बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के रविवार को किशनगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। माला पहनकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा नेता कौशल यादव, राजेश गुप्ता, जय किशन प्रसाद, शिशिर दास, सुबोध महेश्वरी आदि मौजूद थे। इस दौरान मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि बिहार सहित सीमांचल के विकास, उद्योग और रोजगार को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।