Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsBihar Government Organizes Urdu Language Workshop and Seminar in Kishanganj
उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन पर हुई चर्चा

उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन पर हुई चर्चा

संक्षेप:

उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन पर हुई चर्चा उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन पर हुई चर्चा उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन पर हुई चर्चा उर्दू भाषा के संरक

Feb 01, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज के निदेशानुसार अपर समाहर्ता (एडीएम) अमरेन्द्र कुमार पंकज की अध्यक्षता में खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन, किशनगंज में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय फ़ारोग़-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना तथा उसकी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (एडीएम) अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के उपरांत अतिथियों द्वारा “जिला उर्दू नामा, किशनगंज 2025” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक समरसता में उसके महत्वपूर्ण योगदान तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यशाला एवं सेमिनार में जिले के साहित्यकारों, शायरों, शिक्षकों एवं उर्दू प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रतिभागियों ने उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं नई पीढ़ी तक इसके प्रभावी प्रसार पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजित मुशायरे में शायरों ने अपने उत्कृष्ट कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं साहित्यिक चर्चाओं ने कार्यक्रम को बौद्धिक ऊँचाई प्रदान की और पूरे वातावरण को साहित्यिक रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उर्दू भाषा एवं साहित्य को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके तथा इसकी समृद्ध परंपरा को सहेजते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जा सके। जिला प्रशासन ने भी भाषा एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े ऐसे प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नौशाद आलम, एडीएम (आपदा प्रबंधन), एडीएम (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता ब्रजेश कुमार एवं उर्दू अनुवादक श्री असीम अकरम अन्य पदाधिकारी/ कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;