दिघलबैंक प्रखंड के तीन पंचायतों में आज लगेगा “सहयोग शिविर”
दिघलबैंक प्रखंड के तीन पंचायतों में आज लगेगा “सहयोग शिविर” दिघलबैंक प्रखंड के तीन पंचायतों में आज लगेगा “सहयोग शिविर”

दिघलबैंक। एक संवाददाता बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से दिघलबैंक प्रखंड की धनतोला,दिघलबैंक तथा मंगूरा पंचायत में आज “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें को सुनेंगे और यथासंभव मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक बप्पी ऋषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग पंचायतों में पहले और तीसरे शनिवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सहयोग शिविर का उद्देश्य
उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना, योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को दिघलबैंक पंचायत के लोगों के लिए दिघलबैंक पंचायत भवन,धनतोला एवं मंगूरा पंचायत के लिए संबंधित पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
समस्याओं का निपटारा
आगे बीडीओ श्री ऋषि ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं का निपटारा किया जायेगा। ऐसे में लोगों को भी चाहिए कि वे लोग ऐसी समस्याओं को प्रशासन व संबंधित विभागों के सामने जरूर रखें जिसका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचे अथवा एसे यथोचित मांगो को प्रशासन के सामने रखा जाय जिसके समाधान से पूरे समाज,गांव अथवा पंचायत को लाभ पहुंचे। आगे उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी होती है। सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि पंचायत स्तर पर ही लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


