शिक्षकों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निदान की उम्मीद

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज। बिहार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों और प्रधान शिक्षकों से मुलाकात करके महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की। शिष्टमंडल ने वित्तीय लाभ, वेतन विसंगति, लंबित एरियर के मुद्दे उठाए।

शिक्षकों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निदान की उम्मीद

किशनगंज। प्रधान शिक्षक शिष्टमंडल, बिहार के प्रतिनिधियों ने विक्रम मिश्रा के नेतृत्व में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर शिक्षक शमीम अख्तर, प्रभाकर कुमार, मुकेश कुमार, गौतम कुमार सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

अलग-अलग मांग पत्र

शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री को दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे। पहले मांग पत्र में नियमित सत्र 2014-16, 2015-17 एवं 2016-18 में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद विरमन तिथि से वित्तीय लाभ प्रदान करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुछ शिक्षकों को वित्तीय लाभ प्रदान किया जा चुका है, जबकि समान परिस्थितियों में प्रशिक्षण प्राप्त हजारों शिक्षक अब भी इस लाभ से वंचित हैं। इससे शिक्षकों के बीच असंतोष एवं असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वेतन विसंगति और लंबित एरियर

दूसरे मांग पत्र में बिहार के नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों की वेतन विसंगति एवं लंबित एरियर भुगतान का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य के प्रधान शिक्षक विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन आज भी अनेक स्थानों पर वे अपने से कनिष्ठ शिक्षकों की तुलना में कम वेतन प्राप्त कर रहे हैं। इससे पद की गरिमा प्रभावित हो रही है तथा प्रधान शिक्षकों में निराशा का माहौल है।

मंत्री का आश्वसन

मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले रही है तथा एक माह के भीतर इन मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। मंत्री के इस आश्वासन से प्रतिनिधिमंडल में उत्साह देखा गया और शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। शिष्टमंडल ने कहा कि यदि सरकार सकारात्मक निर्णय लेती है तो इससे राज्य के हजारों प्रशिक्षित शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

मुद्दों पर सामान्य प्रश्न

किन मुद्दों पर बिहार के शिक्षा मंत्री से मुलाकात हुई थी?
बिहार के शिक्षा मंत्री से मुलाकात शिक्षकों और प्रधान शिक्षकों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग पर हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।