Awareness Program for Widows on International Widow Day in Kishanganj अधिकार के प्रति सजग रहने के लिए किया गया जागरूक, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsAwareness Program for Widows on International Widow Day in Kishanganj

अधिकार के प्रति सजग रहने के लिए किया गया जागरूक

किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधवा महिलाओं को समाज और पारिवारिक जीवन में समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी दी गई। बिहार सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजTue, 24 June 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
अधिकार के प्रति सजग रहने के लिए किया गया जागरूक

किशनगंज, संवाददाता। बुनियाद केंद्र किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधवा महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक एवं तकनीकी कर्मी, बुनियाद केंद्र किशनगंज द्वारा उपस्थित विधवा महिलाओं को समाज एवं पारिवारिक जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के अधिकारियों ने विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।