Kishanganj News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक
Kishanganj News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Kishanganj News: किशनगंज। बुनियाद केंद्र के संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा लाभुकों को बुनियाद केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कड़ी में शुक्रवार को किशनगंज प्रखंड अंतर्गत चकला पंचायत के फुलवारी, सिंघिया एवं लहरा चौक में संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से आमजनों को बुनियाद केंद्र की विभिन्न सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित लाभुकों को बुनियाद केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा लाभुकों तक सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाना है।


