अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला मामले में सात नामजद, 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज,

अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला मामले में सात नामजद, 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज,

संक्षेप:

अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान खगड़ा में नगर परिषद की टीम पर हमला व दुर्व्यवहार मामले में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला में सात

Dec 11, 2025 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज। संवाददाता तीन दिन पहले खगड़ा में अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम पर हमला, दुर्व्यवहार मामले में विभिन्न धाराओं में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी सात नामजद, 15 से 20 महिलाओं सहित 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार के आवेदन दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। अभियान के तहत की गयी वीडियोग्राफी के वीडियो फुटेज के आधार पर ही आरोपियों को चिह्नित कर मामला दर्ज करवाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नगर परिषद की टीम के द्वारा 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 दिसंबर को भी नगर परिषद की टीम के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा था। 9 दिसंबर को वार्ड संख्या 31 व 32 में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा था अतिक्रमण मुक्त अभियान के क्रम में नगर परिषद की टीम खगड़ा मेला गेट पहुंची थी। तभी उपद्रवियों द्वारा विधि व्यवस्था को भंग करने की नियत से नगर परिषद की टीम में शामिल पदाधिकारी, कर्मी और पुलिस के साथ धक्का मुक्की , दुर्व्यवहार और मारपीट भी की गई थी। जिससे नगर परिषद के कर्मी व वाहन चालक घायल हो गए थे। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।