अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

पोठिया। निज संवाददाता बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सहयोग से पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज, अर्राबाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विदित हो की यह प्रतियोगिता 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डॉ. ए के शर्मा, छात्र कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समारोह के मुख्य अतिथि गणेश कुमार, डीआईजी, बीएसएफ, किशनगंज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी एवं अनुशासित आचरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार सिंह, एडीएमओ, किशनगंज ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चन्द्रहास ने आयोजन समिति, संकाय सदस्यों एवं छात्रों की प्रशंसा की जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में मिराज आलम, प्रधानाध्यापक, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं डॉ. राकेश कुमार, खेल प्रभारी अधिकारी, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना उपस्थित रहे। आयोजन सचिव डॉ राजू देवरी, सहायक प्राध्यापक एवं खेल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ-साथ वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे इंडोर एवं टीम खेलों का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न एथलेटिक्स, टीम गेम्स एवं इनडोर प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम/हाउस को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालक), सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका), सर्वश्रेष्ठ टीम प्रदर्शन, फेयर प्ले अवार्ड प्रदान किया गयाक खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले संकाय सदस्यों एवं खेल अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजन सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



