शिविर में 83 पशुओं का बांझपन को लेकर इलाज

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

शिविर में 83 पशुओं का बांझपन को लेकर इलाज शिविर में 83 पशुओं का बांझपन को लेकर इलाज शिविर में 83 पशुओं का बांझपन को लेकर इलाज

शिविर में 83 पशुओं का बांझपन को लेकर इलाज

पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज द्वारा रायपुर, पोठिया में शुक्रवार को पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर की आयोजिका डॉ. नीलम कुशवाहा, सह-प्राध्यापक ने बताया कि शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाक इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले बांझपन की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. नीलम ने बताया कि पशुओं में मुख्य रूप से खनिज मिश्रण की कमी एवं कृत्रिम गर्भाधान के उचित समय की जानकारी नहीं होने के कारण पशु गर्भधारण नहीं कर पाते हैं इसके कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होता है।

शिविर में विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान, पशुओं में गर्मी के लक्षणों की पहचान, गर्भपात की समस्या सहित डिवर्मिंग एवं सामान्य बीमारियों से संबंधित सलाह एवं उपचार प्रदान किया। सह-आयोजक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि पशु कल्याण-सह-बाँझपन निवारण शिविर में 28 पशुपालकों के 83 छोटे-बड़े पशुओं में बाँझपन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं उपचार दिया गया साथ ही साथ निदान से संबंधित दवाइयों, कृमिनाशक, खनिज तत्वों का नि:शुल्क वितरण किया गया। बांझपन निवारण शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।