केंद्रीय गृह मंत्री का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

Feb 27, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह मंत्री का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहर के हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना केन्द्रीय गृहम

केंद्रीय गृह मंत्री का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार की शाम को माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने भी केन्द्रीय गृहमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भी स्वागत किया।

इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सचिव युगल किशोर तोषनीवाल, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत सहित कॉलेज के अन्य ट्रस्टियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। वहीं गुरुवार की सुबह एमजीएम मेडिकल कॉलेज में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, इन्दु जायसवाल, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, डॉ. चांदनी सहगल ने माता गुजरी देवी की तैलचित्र भेंट की। वहीं बुधवार की देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छात्र व छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फोटो 26 फरवरी केगंज 1 : गुरुवार को किशनगंज में उद्योग मंत्री के आवास पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को माता गुजरी देवी का तैलचित्र भेंट करते उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत (फोटो कैप्शन पूरा लगा दीजिएगा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को किशनगंज शहर के पूरबपाली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर देश में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुरोहित कमलेश झा ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधिवत पूजा करवाया और उसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। पुरोहित ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पूजा अर्चना के बाद काफी प्रसन्न दिखे। उक्त हनुमान मंदिर 80 साल पुराना है और क्षेत्र में काफी मान्यता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंदिर कमिटी के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।