Hindi NewsBihar NewsKishanganj News81st Farmers Dialogue and Veterinary Awareness Camp Held in Pothia
शिविर में 325 पशुओं का किया गया इलाज

शिविर में 325 पशुओं का किया गया इलाज

संक्षेप: शिविर में 325 पशुओं का किया गया इलाज शिविर में 325 पशुओं का किया गया इलाज शिविर में 325 पशुओं का किया गया इलाज

Sat, 18 Oct 2025 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के सौजन्य से शुक्रवार को 81वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत स्थित लोधाबाड़ी गांव में किया गया। आयोजित कार्यक्रम के आयोजक डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना था। लोधाबाड़ी एक आदिवासी बहुल गांव है जहां सूअर पालन पशुपालकों के आजीविका एवं रोजगार का एक प्रमुख साधन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा सूअर पालन से संबंधित आवास व्यवस्था, खान-पान, रख-रखाव एवं बीमारियों के बचाव से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गयाक साथ ही साथ पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई। पशुचिकित्सा शिविर में 53 पशुपालकों के 325 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का नि:शुल्क वितरण किया गया। किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया।