हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव
हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन शुरू, भक्ति में डूबा गांव

ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरवाटी पंचायत अंतर्गत बेसरवाटी नयाटोला में शनिवार से 48 घंटे का अखंड हरेराम-हरेकृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार को किया गया। संकीर्तन के आरंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। दो दिनों तक चलने वाले इस संकीर्तन में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के साथ-साथ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से दर्जनों कीर्तन मंडलियों का जमावड़ा हुआ है। कीर्तन मंडलियों द्वारा मधुर भजन और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां दिन-रात हरिनाम संकीर्तन जारी है। संकीर्तन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य शत्रुघन पंडित, रघुवीर राम, दीपक पंडित, संजीत पंडित, अजित राम, मुराली पंडित, महावीर महतो, गुड्डू सिंह सहित दर्जनों समिति सदस्यों ने अग्रणी भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और एकता को बल मिलता है। 48 घंटे तक चलने वाले इस अखंड संकीर्तन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


