गलगलिया चेक पोस्ट पर 105 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
गलगलिया चेक पोस्ट पर 105 लीटर शराब के साथगलगलिया चेक पोस्ट पर 105 लीटर शराब के साथगलगलिया चेक पोस्ट पर 105 लीटर शराब के साथ

किशनगंज। संवाददाता उत्पाद टीम ने रविवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से एक कार से 105 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति रामकुमार यादव समस्तीपुर रोसरा का रहने वाला है। जप्त शराब एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई। शराब को बंगाल से किशनगंज होते हुए ठाकुरगंज,गलगलिया के रास्ते समस्तीपुर की ओर ले जाया जा रहा था। जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।
इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम के गलगलिया चेक पोस्ट व बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।तभी बंगाल की ओ से एक कार आगे गुजर रही थी। उत्पाद टीम ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया।लेकिन वाहन चालक फरार होने की फिराक में था। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।वाहन व आरोपी को उत्पाद थाना लाया गया। उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई। पकड़े गए आरोपी से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


