जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 10 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, पटना रवाना
किशनगंज, संवाददाताजन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्तजन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्तजन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का होगा

किशनगंज, संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से जिले के 10 बच्चों को पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में आयोजित 11वें विशेष शिविर के लिए रवाना किया गया। जहां अहमदाबाद के श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर की टीम बच्चों का स्वास्थ्य शिविर में जांच करती है।सदर अस्पताल किशनगंज से 8 बच्चों को तीन एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से पटना भेजा गया, जबकि 2 बच्चे अपने परिजनों के साथ ट्रेन से शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस शिविर में शामिल बच्चों में ठाकुरगंज, पोठिया, किशनगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के मरीज शामिल हैं।
ठाकुरगंज से तबस्सुम खातून, अल्फाज हुसैन, राजेंद्र कुमार राजभर एवं सलमान रजा, पोठिया से सोहन हरिजन, आरती कुमारी एवं सुहेब, किशनगंज से शिवांश कुमार एवं आंचल कुमारी तथा कोचाधामन से रागिनी कुमारी को चिन्हित कर इस शिविर में भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना राज्य की संवेदनशील और दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का प्रमाण है, जो जटिल और खर्चीली बीमारियों के उपचार को भी आमजन के लिए सुलभ बना रही है। हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद बच्चे तक समय पर गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क उपचार पहुंचे, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।मुख्यमंत्री सात निश्चय के अंतर्गत संचालित यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी है। जन्मजात हृदय रोग जैसे मामलों में जहां इलाज अत्यंत महंगा होता है, वहां सरकार द्वारा नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचे और कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


