Hindi NewsBihar NewsKishanganj MP Jawed demands to identiy some other land for Military camp in Kishanganj
किशनगंज में सैनिक कैंप का विरोध संसद में, जावेद ने कहा- कहीं और बनाए सरकार

किशनगंज में सैनिक कैंप का विरोध संसद में, जावेद ने कहा- कहीं और बनाए सरकार

संक्षेप:

किशनगंज में प्रस्तावित सैनिक कैंप के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध संसद तक पहुंच गया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा में मांग की है कि सरकार कैंप को किशनगंज में कहीं और दूसरी जमीन पर बनाए।

Dec 12, 2025 08:48 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/ पटना
share Share
Follow Us on

किशनगंज में प्रस्तावित सैनिक कैंप के लिए कोचाधामन और बहादुरगंज में जमीन अधिग्रहण का विरोध पटना से दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा में शून्यकाल (जीरो आवर) के दौरान कांग्रेस के किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद ने सरकार से सैन्य कैंप को किशनगंज में कहीं और दूसरी जमीन पर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो जमीन अभी लिया जा रहा है, वो किसानों की है और घनी आबादी वाला इलाका है। सांसद ने कहा कि सरकार कैंप को घनी आबादी से दूर इस कैंप को बनाए ताकि किसी को दिक्कत ना हो। पटना में इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक भी काफी सक्रिय हैं और जिले में भी राजनीति गर्म है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एआईएमआईएम के बहादुरगंज विधायक तौसिफ आलम ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर प्रस्तावित सैनिक स्टेशन को किसी अन्य जगह बनाने की मांग की थी। तौसिफ आलम ने कहा कि सैनिक स्टेशन बनाने के लिए लगभग 250 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। मसले पर किशनगंज में भी खूब राजनीति हो रही है और सैनिक कैंप को किसी और जगह ले जाने की मांग चल रही है।

एआईएमआईएम के कोचाधामन और बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम और सरवर आलम ने गुरुवार को डीएम विशाल राज से भी इस मसले पर मुलाकात की थी। विधायकों ने ज्ञापन में डीएम से सैनिक कैंप स्थल के पुनर्निर्धारण की मांग की थी। बहादुरगंज विधायक ने कहा था कि प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण की जमीन ईदगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान और आवासीय क्षेत्रों से जुड़ी है। स्थानीय लोगों की आजीविका पूरी तरह कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। भूमि अधिग्रहण से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो सकते है। पार्टी ने कहा है कि सैनिक स्टेशन के निर्माण की आवश्यकता और महत्व को समझते हुए स्थल पर पुनर्विचार जरूरी है। विधायक ने विवाद रहित और गैर आवासीय क्षेत्र में वैकल्पिक भूमि की पहचान करने की मांग की है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।