
Kishanganj District Result: किशनगंज में AIMIM दो सीटें जीतीं, एक-एक सीटों पर जदयू और कांग्रेस को जीत
Kishanganj District Seats Overall Results: किशनगंज जिले की चारों विधानसभा सीटों बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन में इस बार जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जहां एआईएमआईएम ने दो सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अपनी पकड़ मजबूत की, जबकि कांग्रेस और जदयू को एक-एक सीट पर जीत मिली।
Kishanganj District Seats Overall Results: किशनगंज जिले की बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन की चार विधानसभा सीटों में से दो AIMIM और एक-एक कांग्रेस और जदयू ने जीती हैं। 2020 में भी 4 में से 2 सीटें AIMIM के हिस्से आईं थीं। महागठबंधन को एक और NDA को एक सीट मिली थी। जिले में इस बार मतों का खासा बिखराव देखने को मिला। कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा और सभी क्षेत्रों में नोटा ने भी उल्लेखनीय संख्या में वोट अर्जित कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन नतीजों ने जिले की बदलती राजनीतिक दिशा और नए समीकरणों की ओर इशारा किया है। जिले के चारों सीटों के नतीजों से स्पष्ट है कि इस चुनाव में मतदाताओं ने पारंपरिक सोच से हटकर मतदान किया। एआईएमआईएम का बढ़ता प्रभाव, कांग्रेस और जदयू की उपस्थिति तथा भाजपा और राजद के प्रदर्शन ने किशनगंज की राजनीति को नए सिरे से आकार देने का संकेत दिया है।
ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर जदयू ने फिर दिखाया दम
ठाकुरगंज सीट पर जदयू के गोपाल अग्रवाल ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत साबित करते हुए 85,243 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एआईएमआईएम के गुलाम हसनैन ने 76,421 वोट हासिल किए। गोपाल अग्रवाल ने कुल 8,822 वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम की। राजद के सउद आलम तीसरे स्थान पर रहे और 60,036 वोट प्राप्त किए। इस क्षेत्र में कुल 2,41,958 वैध वोट गिरे और 3609 लोगों ने नोटा चुना। ठाकुरगंज का यह चुनाव पिछली बार की तरह जदयू के स्थायी जनाधार को फिर सामने लाया।
बहादुरगंज विधानसभा सीट पर मो. तौसीफ आलम जीते
बहादुरगंज में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। एआईएमआईएम के मो. तौसीफ आलम ने 87,315 वोट हासिल कर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मो. मसवार आलम रहे, जिन्हें 58,589 वोट मिले। तौसीफ आलम ने कुल 28,726 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। लोजपा (राम विलास) के मो. कलीमुद्दीन भी मैदान में थे और उन्होंने 57,195 वोट हासिल किए, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया। बहादुरगंज में कुल 2,13,268 वैध वोट पड़े, जबकि 3,887 मतदाताओं ने नोटा को चुना।
कोचाधामन विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम की दूसरी जीत
कोचाधामन सीट पर एआईएमआईएम के सरवर आलम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 81,860 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। राजद के मुजाहिद आलम ने 58,839 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। एआईएमआईएम उम्मीदवार ने 23,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जो इस सीट को पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण जीतों में शामिल करती है। भाजपा उम्मीदवार वीणा देवी 44,858 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कुल 1,91,286 वैध वोट पड़े और 2,039 मतदाताओं ने नोटा को चुना।
किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र इस बार वोटों के अंतर के लिहाज से सबसे रोचक रहा। कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा ने 89,669 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार स्वीटी सिंह ने कड़ा मुकाबला दिया और 76,875 वोट प्राप्त किए। कांग्रेस उम्मीदवार ने कुल 12,794 वोटों से जीत दर्ज कर पार्टी को जिले में राहत दी। इस सीट पर एआईएमआईएम के शम्स ने भी 51,370 वोट हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी वोट हासिल किए।
शाम पांच बजे तक किस सीट पर कौन सा दल आगे
बहादुरगंज लोजपा
ठाकुरगंज एआईएमआईएम
किशनगंज कांग्रेस
कोचाधामन एआईएमआईएम
12.30 बजे- बहादुरगंज लोजपा के मोहम्मद कलीमुद्दीन आगे चल रहे हैं। आरजेडी के तौसीफ आलम 25321 वोट लेकर दूसरे स्थान पर है।
सुबह 11.30 बजे-कोचाधामन से एआईएमआईएम प्रत्याशी 20314 वोटों से आगे, राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी 37731 वोट मिले।
सुबह 11.00 बजे- ठाकुरगंज विधानसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी गुलाम हुसैन आगे, हालांकि उन्हें मामूली बढ़त ही मिली है। दूसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड के गोपाल कुमार अग्रवाल और तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के सउद आलम है।
सुबह 10.00 बजे-किशनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी 4716 वोट से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशी को 28870 वोट मिले जबकि भाजपा की स्वीटी सिंह को 24054 वोट मिले।
सुबह 9.55 बजे- बहादुरगंज लोजपा के मोहम्मद कलीमुद्दीन 3351 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर एआईएमआईएम के मोहम्मद तौसीफ आलम 12851 वोट के साथ है। कांग्रेस के मोहम्मद एम आलम 9773 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।
सुबह 9.50 बजे-ठाकुरगंज में जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल 3767 वोट से आगे, 12878 वोट मिले, आईएमआईएम प्रत्याशी को 911 वोट मिले और राजद प्रत्याशी को 4533 वोट मिले हैं।
सुबह 8.30 बजे- पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम भी खुलना शुरू। पोस्टल बैलेट में एनडीए के प्रत्याशी आगे।
सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे।
पिछले चुनाव में जिले की 4 में से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 2 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को 1 सीट और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) को 1 सीट पर जीत मिली थी। AIMIM के विजेता थे: अख्तरुल ईमान (कोचाधामन) और अंजुम आरा (बहादुरगंज)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने मुख्यालय किशनगंज सीट से इजहारुल हुसैन पर जीत हासिल की। NDA में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) को 1 सीट पर जीत मिली: नौशाद आलम (ठाकुरगंज)।

लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं।
और पढ़ें



