किशनगंज का करप्ट डीएसपी गौतम सस्पेंड, गर्लफ्रेंड और नौकरानी भी धनकुबेर; नेपाल,बंगाल में भी संपत्ति

Apr 06, 2026 08:08 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी।

किशनगंज का करप्ट डीएसपी गौतम सस्पेंड, गर्लफ्रेंड और नौकरानी भी धनकुबेर; नेपाल,बंगाल में भी संपत्ति

Bihar News: बिहार सरकार ने अकूत बेनामी संपत्तियां अर्जित करने वाले किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू होगी। हालांकि, गृह विभाग ने उनके निलंबन से संबंधित अधिसूचना फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। सोमवार को ईओयू की नोटिस पर एसडीपीओ पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय में उपस्थित हुए, जहां पर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गयी।

इससे पहले ईओयू की छापेमारी के बाद एक अप्रैल को बिहार पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को किशनगंज एसडीपीओ के पद से हटाते हुए उनको मुख्यालय क्लोज कर दिया था। गौरतलब है कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 31 मार्च 2026 को एसडीपीओ के विरुद्ध आय से 60 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला दर्ज करते हुए उनके किशनगंज, पूर्णिया एवं पटना के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी में उनके विरुद्ध दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मुकाबले कई गुणा अधिक संपत्ति का पता लगा। ईओयू के मुताबिक एसडीपीओ ने स्वयं, पत्नी, सास के अलावा कई महिला मित्र, सविका व अन्य लोगों के नाम पर संपत्तियां खरीदी है या निवेश किया है। उनके विभिन्न माफियाओं के साथ साठ-गांठ का भी पता लगा है, जिसकी जांच अलग से हो रही है। सिलीगुड़ी में टी-स्टेट, नोएडा में फ्लैट और पटना में हाईक्लास नर्सिंग होम के निर्माण से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पूर्णिया के इंदिरा नगर में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बने चार मंजिला मकान सहित कई संपत्तियों के कागजात भी जब्त किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम के पास 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति है।

एसडीपीओ गौतम कुमार की पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर 25 से अधिक जमीनों के दस्तावेज, क्रेटा-थार जैसी गाड़ियों के कागजात, कैश, जेवरात आदि पाए गए। एक पुलिस अफसर के पास इतनी संपत्ति देख छापेमारी टीम भी दंग रह गई। एसडीपीओ गौतम कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड पर भी जमकर पैसे लुटाए। पूर्णिया स्थित उनकी कथित प्रेमिका पारो के घर पर ईओयू की डीएसपी माधुरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में करीब 60 लाख रुपये की तो सिर्फ ज्वेलरी मिली। इसके अलावा, 7 जमीन के डीड और एसडीपीओ के नाम से जुड़े लेन-देन सहित ज्वेलरी के कागजात सहित अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ वन गौतम ने प्रेमिका को पूर्णिया में आलीशान मकान बना कर दिया है।

गौतम कुमार के ठाठ निराले हैं। उनकी नौकरानी के पास भी लग्जरी कार है और बुलेट है। घर का काम करने वह कार से आती थी। उसके नाम पर संपत्ति बनाने की जानकारी मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।