खेसारी लाल यादव की बीवी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, बोले- नहीं मानीं तो सिर्फ तेजस्वी का प्रचार करेंगे

खेसारी लाल यादव की बीवी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, बोले- नहीं मानीं तो सिर्फ तेजस्वी का प्रचार करेंगे

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है। खेसारी इस बार आरजेडी की तरफ जनता का वोट मांगते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया है।

Oct 15, 2025 04:44 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार विधानसभा चुनाव पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है। उन्होंने अपने हालिया बयान में कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में पत्नी चंदा देवी का उम्मीदवार बनने के लिए मना रहे हैं। खेसारी ने कहा कि अगर उनकी पत्नी नहीं मानीं तो वह तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं उनकी पत्नी चुनाव मैदान में उतरें। खेसारी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं चार दिन से अपनी पत्नी को मना रहा हूं कि चुनाव लड़ लो, अगर वो मान गईं तो नामांकन दाखिल करेंगे, नहीं तो बस भइया (तेजस्वी यादव) के लिए प्रचार करूंगा।"

खबर है कि आरजेडी की ओर से उन्हें छपरा सीट से टिकट दिया जा सकता है। हालांकि आरजेडी उम्मीदवार सूची के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी, लेकिन क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हैं कि चंदा देवी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। खेसारीलाल यादव खुद भी पिछले कुछ सालों से राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए हैं, और उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगातार उठ रही हैं।

खेसारी लाल क्या करेंगे कमाल?

अगर चंदा देवी छपरा सीट से नामांकन करती हैं, तो यह आरजेडी के चुनावी समीकरण बदल सकता है। खेसारीलाल के रसूख के चलते उनकी पत्नी की पारी चुनावी माहौल पर बड़ा असर डालेगी।

चुनाव में लगा रहा मनोरंजन का सियासी तड़का

इस बार भोजपुरी फिल्म और संगीत इंडस्ट्री का असर चुनावी रण में लगातार बढ़ रहा है। पवन सिंह भाजपा में सक्रिय हो गए हैं, वहीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। दूसरी ओर, गायक और अभिनेता रितेश पांडे और राधेश्याम रसिया भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इस बार सियासत में मनोरंजन और लोकप्रियता का तड़का लगने वाला है, और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज छुपे रूप में पार्टियों के लिए वोटरों को साधने का नया हथियार बनते नजर आ रहे हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।