खान सर के सरेंडर की अफवाह से 4 घंटे तक हड़ंकप, दो कोचिंग की लड़ाई में स्टूडेंट्स भी बंट गए

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

खान सर के पटना कोर्ट में सरेंडर की अफवाह फैलने के बाद 4 घंटे तक पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। खान एकेडमी और रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में स्टूडेंट्स भी बंट गए हैं। 

खान सर के सरेंडर की अफवाह से 4 घंटे तक हड़ंकप, दो कोचिंग की लड़ाई में स्टूडेंट्स भी बंट गए

खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर की अफवाह पर शनिवार को पुलिस 4 घंटे तक हलकान रही। सुबह 10 बजे किसी ने अफवाह उड़ा दी कि वे पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। इसे लेकर पुलिस भी चौकस हो गई। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गए। मीडिया कर्मियों का भी जमावड़ा लग गया। बाद में खान सर के वकील की ओर से जानकारी दी गई कि वे सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि सोमवार या मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया जाएगा। वहीं, खान सर और रौशन आनंद सर के कोचिंग संस्थानों के बीच की लड़ाई में छात्र भी बंट गए हैं, इससे पुलिस की चिंता बढ़ी हुई है।

बीते 2 जून को पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट एवं फायरिंग मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। एक प्राथमिकी में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दूसरी एफआईआर सोशल मीडिया में खान सर के दो गार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज की गई है। इस मामले में खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनकी दोनों राइफल को भी जब्त कर लिया गया। मामले में खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खान सर पर आरोप है कि उनके कहने पर ही दोनों गार्डों ने रायफल से फायरिंग की थी। इसी आरोप में उन पर भी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वे कोचिंग संस्थान या घर पर नहीं हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को कोचिंग संस्थान भी पहुंची थी, लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार को ऐसी अफवाह फैला दी गई कि वे सिविल कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं इसलिए बड़ी संख्या में वहां पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए, लेकिन वे नहीं आए। कोर्ट के बाहर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिसकर्मियों और लोगों की भीड़ रही।

दो कोचिंग की लड़ाई में बंटे छात्र, अभिभावकों से भी पुलिस की अपील

पटना पुलिस ने कोचिंग या शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में नहीं आएं। कोचिंग संस्थान अपने वर्चस्व की लड़ाई में छात्र-छात्राओं को बेवजह आगे कर रहे हैं। इससे छात्रों को ही नुकसान होता है। अभिभावकों को भी सोचना चाहिए कि वे अपने अपने बच्चों को धरना प्रदर्शन जैसे गतिविधियों में भाग नहीं लेने दें। बच्चे पठन-पाठन करें कोचिंग संस्थानों की आपसी लड़ाई में नहीं उलझें।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि पिछले दो दिनों से देखा जा रहा है कि दो कोचिंग संस्थानों के बीच लड़ाई होने के बाद छात्र भी बंट गए हैं। कोचिंग संस्थान छात्रों को आगे कर अपना हित साध रहे हैं। बच्चों को ऐसा नहीं करना चाहिए। जो कानूनी प्रक्रिया है उसी के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

दरअसल, खान सर पर एफआईआर होने के बाद शुक्रवार को उनके कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बगल के संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी के छात्र-छात्राएं भी वहां जुटे। इससे दोनों कोचिंग के स्टूडेंट्स के बीच गहमाहमी होने लगी। पुलिस ने उन्हें समझाकर घर भेजा।

इससे पहले, गुरुवार को रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद खान सर के खिलाफ ज्ञान बिंदु एकेडमी के स्टूडेंट्स ने मार्च निकाला था। वह रौशन सर को निर्दोष बताकर रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।