खान सर ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ, पुलिसिया ऐक्शन से हुए गदगद; अब तक 3 हिरासत में

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Khan Sir Coaching: पटना में खान सर के ग्लोबल कोचिंग इंस्टीच्यूट में तोड़फोड़ और हमले के बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक ज्ञान बिंदू जी.एस.एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

खान सर ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ, पुलिसिया ऐक्शन से हुए गदगद; अब तक 3 हिरासत में

Khan Sir Coaching: पटना में मंगलवार की रात खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खुद खान सर ने सम्राट चौधरी सरकार की जमकर तारीफ की है। पूरे मामले में पुलिसिया कार्रवाई से खान सर गदगद नजर आए हैं। सीएम सम्राट चौधरी की तारीफ में खान सर ने क्या कुछ कहा वो हम आपको आगे बताएंगे। उससे पहले आपको बता दें कि कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक मुसल्लहपुर में कोचिंग संचालित करने वाले शिक्षक बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में चार लोगों पर नामजद तथा 15 अज्ञात पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कहा जा रहा है कि ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी वहीं कोचिंग सेंटर है जिसपर खान सर ने इस हमले का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस उनसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर रही है। बता दें कि दोनों ही कोचिंग सेंटर आसपास ही मौजूद हैं। दोनों ही कोचिंग सेंटर सिविल सर्विसेज और जीएस की पढ़ाई कराते हैं।

खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीच्यूट में काफी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। यह लड़ाई काफी दिनों से चल रही थी। हालांकि, पुलिसिया जांच के बाद ही इस हमले की वजह स्पष्ट तौर से सामने आ पाएगी। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर अभी तक पुलिस की तरफ से विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

खान सर ने की सम्राट चौधरी और पुलिस की तारीफ

इधर मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण के बाद अब खान सर का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में वो सम्राट सरकार और पुलिस की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं। इस कथित ऑडियो में खान सर कहते हैं, ''रात में 3-4 बजे तक गिरफ्तारी कर के पुलिस रेडी हो गई। मान गए हम, मान गए भइया। हम बता रहे हैं कि जैसे फिल्म में पुलिस ऐक्शन लेती है ना...वैसे पुलिस ने ऐक्शन लिया है। बहुत तगड़ा ऐक्शन लिया है। हम सोच भी नहीं सकते। हम देख कर दंग रह गए कि यह हमारे देश की पुलिस है। आपको हम दिखाएंगे कि पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। तुरंत पुलिस ने ऐक्शन लिया। पुलिस को 10 में 10 नंबर।

हमने यह बात सार्वजनिक तौर पर बोला है। हमलोगों को एक बात लगा था कि नीतीश जी को 30 सालों का अनुभव है जबकि सम्राट जी को अनुभव नहीं है। लेकिन मान गए। कभी व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे सम्राट चौधरी जी से और उनको धन्यवाद देंगे। ऊपर से फोन आया है तब ही पुलिस इतना दौड़ी है। हमारे घर पर रात में एसएसपी साहब आए थे। 1 बजे रात को सिटी एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी और चार-चार थाने की पुलिस और गाड़ी आई थी। हमको फोटो भेज कर पहचान करवा रहे थे और सबको पकड़ रहे थे। शायद 3-4 को गिरफ्तार हुआ है।'

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।